A OPEN LETTER TO OPPOSITION

नमस्कार
भारत माता की जय।
मेरा नाम प्रशांत सौरभ है। बीते महीने कि 14 तारीख को पुलवामा में हुए आतंकी हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं। आतंकवाद को जड़ से खत्म करने में जो संभव हो उसके लिए मैं खड़ा हूं। मैं धन्यवाद करता हूं, भारतीय सेना का, भारतीय वायुसेना का और भारतीय नौसेना का जो पहले देश के लिए काम करते हैं। मैं धन्यवाद करता हूं भारत सरकार का जो कि 26 तारीख को एयर स्ट्राइक की मंजूरी देते हैं ताकि वायु सेना के माध्यम से बालाकोट मुजफ्फराबाद और चकोठी में पल रहे आतंकवादियों का खात्मा कर सके। मैं भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन के वापस आने पर देशवासियों को बधाई देना चाहता हूं। मुझे हर्ष है कि उनको बिना किसी अन्य मांग के भारत सरकार कूटनीति के साथ अपने देश वापस ले आई। पुलवामा में आतंकी हमला हुआ। उसके बाद पक्ष-विपक्ष तथा देश के हर भारतीय में एकता एवं जोश था । मैं उस जोश और एकता की कद्र करता हूं। पर समय के बीतने के साथ साथ विपक्ष एवं अन्य देश विरोधी व्यक्तियों का सामना देश को करना पड़ता है।
मुझे बहुत शर्मिंदगी उन लोगों पर जो एयर स्ट्राइक के विरोध में सबूत मांग रहे हैं और भारतीय वायु सेना के कौशल की निंदा कर रहे हैं।
इमरान खान के बोल मेहबूबा मुफ्ती के बोल में साफ साफ दिखाई देते हैं महबूबा मुफ्ती एक तरह से पाकिस्तान की खाला है जोकि पाकिस्तान के सुर में सुर रखती है।
अगर युद्ध की बात हो तो हमें एक बार चाणक्य जी का भी स्मरण करना चाहिए। उनका कहना था कि अगर हमें अपनी कमजोरी का पता है तो दुश्मन को उस कमजोरी के बारे में पता नहीं चलना चाहिए और हमें और सशक्त हो कर उनसे मुकाबला करना चाहिए। मैं नहीं जानता अन्य लोग क्या चाहते हैं। क्या वह आतंकवाद के साथ रहना चाहते हैं। क्या जैसे पठानकोट, उरी और पुलवामा में हुआ वैसा और भी जगह देखना चाहते हैं।
बचपन में एक प्रार्थना होती थी भला किसी का कर ना सको तो बुरा किसी का मत करना। समझदार जल्दी समझ जाएंगे।
मैं नहीं जानता कौन अभी सही है कौन गलत है पर मैं देश के माननीय प्रधानमंत्री पर पूर्णत: विश्वास रखता हूं कि वह आतंकवाद का खात्मा अवश्य करेंगे। उनमें मुझे एक देशभक्त दिखाई देता है। जो कि देश के लिए पहले और अपनी पार्टी के लिए बाद में।
खैर कुछ विशेष लोगों की आदत होती है वह पहले कर्म करते हैं फिर चर्चा करते हैं, और कुछ अद्भुत लोगों की आदत होती है वह पहले चर्चा करते हैं फिर सो जाते हैं।
मेरा आप सभी भारतवासियों से अनुरोध है आतंकवाद को खत्म करने में सभी एकजुटता दिखाएं और देश के साथ खड़े एवं देश की सेना का मनोबल हमेशा बढ़ाते रहें। गलत एवं देश विरोधी संदेशों को आगे ना फैलाएं। जिसे देश की शक्ति को बढ़ावा मिलेगा और कुछ जंग हम यूं ही जीत जाएंगे।
धन्यवाद
प्रशांत सौरभ
(भारतीय)
जय हिंद।

Comments

Popular posts from this blog

A Letter to Arvind Kejriwal by Prashant Saurabh.