Posts

Showing posts from March, 2019

A OPEN LETTER TO OPPOSITION

नमस्कार भारत माता की जय। मेरा नाम प्रशांत सौरभ है। बीते महीने कि 14 तारीख को पुलवामा में हुए आतंकी हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं। आतंकवाद को जड़ से खत्म करने में जो संभव हो उसके लिए मैं खड़ा हूं। मैं धन्यवाद करता हूं, भारतीय सेना का, भारतीय वायुसेना का और भारतीय नौसेना का जो पहले देश के लिए काम करते हैं। मैं धन्यवाद करता हूं भारत सरकार का जो कि 26 तारीख को एयर स्ट्राइक की मंजूरी देते हैं ताकि वायु सेना के माध्यम से बालाकोट मुजफ्फराबाद और चकोठी में पल रहे आतंकवादियों का खात् मा कर सके। मैं भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन के वापस आने पर देशवासियों को बधाई देना चाहता हूं। मुझे हर्ष है कि उनको बिना किसी अन्य मांग के भारत सरकार कूटनीति के साथ अपने देश वापस ले आई। पुलवामा में आतंकी हमला हुआ। उसके बाद पक्ष-विपक्ष तथा देश के हर भारतीय में एकता एवं जोश था । मैं उस जोश और एकता की कद्र करता हूं। पर समय के बीतने के साथ साथ विपक्ष एवं अन्य देश विरोधी व्यक्तियों का सामना देश को करना पड़ता है। मुझे बहुत शर्मिंदगी उन लोगों पर जो एयर स्ट्राइक के विरोध में सबूत मांग रहे हैं और भारतीय वायु सेन...